This post is also available in:
English

आटा हलवा
आटा हलवा (कढ़ा प्रसाद),सारे गुरुद्वारों में पूजा के बाद दिया जाता है। हर पंजाबी और सिंधी घर में गुरुपुरब के दिन यह प्रसाद बनता है। अगर मीठा खाने का मन हो तो इसे बनाते हैं क्यों की यह बनाने में आसान है। इसमें बादाम, काजू भी डाल सकते हैं। इसे बनाने के लिए आटा, शक्कर और घी एक मात्रा और ३ मात्रा पानी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर स्वस्थ कारण आप ज्यादा घी नहीं डालना चाहते हैं तो थोड़ा कम कर सकते हैं। पर इससे स्वाद में असर पड़ता है।
Ingredients
- १०० ग्राम गेहूं का आटा
- १०० ग्राम देसी घी
- १०० ग्राम शक्कर
- ३०० एम्.एल पानी
- १/४ टीस्पून इलाइची पाउडर
- ८ बादाम बारीक़ कटे हुए
Instructions
-
कड़ाई को धीमी आंच पर गरम करें।
-
घी डालें और पिघलने दें।
-
आटा मिलादें और हिलाते रहें, २०-२५ मिनट तक। आटे का रंग बदल जायेगा - सुनहरा भूरा रंग हो जाएगा।
-
आटे का रंग और भी गहरा हो जायेगा और फ्राई करते समय अच्छी खुशबू आने लगेगी।
-
शक्कर और पानी को दूसरे कड़ाई में में एक साथ मिलादें।
-
जब तक शक्कर पिघल जाये तब तक गरम करें।
-
इलाइची पाउडर मिलादें।
-
जब आटा अच्छे से फ्राई हो जाये तो उसमे पानी और शक्कर का मिश्रण मिलादें।
-
एक दम आटा फूटने लगेगा और पानी सोकने लगेगा।
-
कड़ाई के साइड्स से छूटने लगेगा।
-
गैस बंद करदें और ५ मिनट ढक कर रखें।
-
ऊपर से काजू या बादाम से सजाये और गरम परोसें।
Recipe Notes
The quantity of ingredients can be reduced or increased keeping the ratio same.