This post is also available in:
English

बेसन नानखटाई
नानखटाई, भारतीय कुकीज़ हैं। इसे भारतीय शोर्टब्रेड कुकीज़ कहते हैं। आटा, मैदा या बेसन के साथ घी और इलाइची पाउडर मिलाकर बनता है यह मज़ेदार और शाही नानखटाई। बेसन नानखटाई का अपना अलग स्वाद है जैसे बेसन बर्फी या लड्डू, पर इसे बनाने का तरीका अलग होता है। यह कुरकुरा होता हैं।
Ingredients
- १ १/२ कप बेसन
- १/२ कप मैदा
- २ टीस्पून सूजी (optional)
- १ कप पिसा हुआ शक्कर
- १ कप घी (रूम टेम्परेचर)
- १/४ टीस्पून बेकिंग सोडा
- १/२ टीस्पून इलाइची पाउडर
- कुछ काजू या बादाम (आधे कटे हुए )
Instructions
-
बेसन, मैदा, बेकिंग सोडा को कम से काम दो बार अच्छे से छान लें।
-
इसमें सूजी, पिसा हुआ शक्कर और इलाइची पाउडर मिलादें।
-
अच्छे से मिलादें।
-
इसे गूँधना शुरू करें थोड़ा थोड़ा घी मिलाकर।
-
अब नरम आटा बन जाये तो घी मिलाना बंद करदें।
-
जितना आटा लिया है उसके अनुसार घी की मात्रा भी बदल जाएगी।
-
ओवन को १७५ प्रीहीट करना है, १० मिनट तक।
-
बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाकर रखें।
-
गूंदे हुए आटे के छोटे गोले बनालें।
-
हलके से दबाएं।
-
तेज़ चाकू से x का निशान बनायें।
-
ऊपर एक काजू या बादाम रखदें।
-
इसे प्रीहीट किया हुआ ओवन में १०-१२ मिनट तक बेक करें।
-
ओवन को १२ मिनट के बाद बंद करदें और नानखटाई को थोड़ी देर के बाद निकालें।
-
निकाल कर ठंडा करें।
-
जब गरम हो तो नानखटाई नरम होती है और ठंडा होने पर कड़क हो जाती है।
-
एयरटाइट डब्बे में निकाल लें।