This post is also available in:
English
भारतीय स्ट्रीट फ़ास्ट फ़ूड अक्सर मुंह में पानी ला देता है और चाइनीस भेल उनमें से एक है। इसका मूल नार्थईस्ट भारत से है परन्तु यह मुंबई में बहुत प्रसिद्ध है। यह भारत के अन्य क्षेत्र में भी आराम से पायी जाती है!

चाइनीस भेल
चाइनीस भेल, जैसे के नाम से पता चल रहा है, एक ऐसा देसी और विदेशी मिश्रण है जिसमें भारतीय स्वाद के साथ पारंपरिक चाइनीस जायके इस्तेम्मल किये गए हैं।
Ingredients
- नूडल्स 100 ग्राम
- पानी 7 कप
- ठंडा पानी 6 कप
- तेल 3 चम्मच
- कोर्न्फ्लौर 3 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- पत्ता गोभी 1 कप बारीक कटी हुई
- प्याज़ 1 कप लम्बा कटा हुआ
- शिमला मिर्च 1 कप लम्बी कटी हुई
- गाजर 1
- स्प्रिंग अनियन के पत्ते 2 चम्मच
- लहसुन फली 5
- सेज़वान चटनी 1 चम्मच
- लाल मिर्च सॉस 1 चम्मच
- हरी मिर्च सॉस 1चम्मच
- टोमेटो केचप 1 चम्मच
- अजीनोमोटो ½ चम्मच ( ऐच्छिक )
Instructions
-
गाजर को गोल-गोल काट लें। स्प्रिंग अनियन के पत्तों को बारीक काट लें। लहसुन की फलियों को बारीक-बारीक काट लें।
-
एक कढ़ाई में 6 से 7 कप पानी उबाल लें। नूडल्स को ध्यान से अलग अलग करके उबलते हुए पानी में डाल दें।
-
तेज़ लौ पर 4 मिनट के लिए नूडल्स उबालें। उबलते हुए नूडल्स में 1 चम्मच तेल और थोड़ा सा नमक डाल लें।
-
पानी को छान कर नूडल्स को ठंडे पानी से धोकर ठंडा कर लें।
-
नूडल्स को पूरी तरह से सूखने दें। एक बड़ी प्लेट में फैला कर पंखे के नीचे रख कर नूडल्स को पूरी तरह से सूखा लें।
-
ऊपर से 3 चम्मच कोर्न्फ्लौर छिड़क दें। इससे नूडल्स फ्राई करते समय क्रिस्पी हो जायेंगें।
-
एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें। फिर लौ को मध्यम कर लें।
-
थोड़ी थोड़ी नूडल्स तेल में डालकर क्रिस्प होने तक फ्राई कर लें। ऐसे ही सभी नूडल्स फ्राई कर लें।
-
एक पैन में, 1 चम्मच तेल गरम करें। उसमें लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
-
पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, स्प्रिंग अनियन के पत्ते और शिमला मिर्च डालकर तेज़ लौ पर 1 मिनट के लिए पका लें।
-
लाल मिर्च सॉस, हरी मिर्च सॉस, टोमेटो केचप, स्ज़ेज़वान चटनी, और अजीनोमोटो को भी पैन में डाल लें।
-
थोड़ी देर स्टिर फ्राई करके लौ को बंद कर दें। फ्राई किये हुए नूडल्स डालकर हलके से मिला लें।तुरंत परोसें।
-
फ्राई किये हुए नूडल्स कुछ दिन के लिए एयरटाइट जार में भी रखे जा सकते हैं जिसे आप कभी भी भेल बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।