This post is also available in:
English

होममेड क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग
क्रीम चीज़, कई अन्य रेसिपी के लिए ज़रूरी है जैसे रेड वेलवेट केक, कैरट केक या चीज़केक। ज्यादातर बाजार में यह उपलब्ध नहीं होता है या बहुत ही मेहेंगा होता है। इसीलिए घर पर क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग बनाना अच्छा है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड फ्रॉस्टिंग जैसा होता है।
Ingredients
- २०० ग्राम पनीर होममेड या बाजार से ख़रीदा
- ३० ग्राम हंग कर्ड
- ८० ग्राम शक्कर पिसा हुआ
- १ टीस्पून वेनिला एस्सेंस
- २० ग्राम मक्ख़न
Instructions
-
अगर घर में बनाया पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रहे की पनीर नम न हो।
-
फ्रिज में रखे ताकि पनीर कड़क हो जाये।
-
अगर बाजार से ख़रीदा हुआ पनीर ले रहे हैं तो ताज़ा वाला लीजिये क्यों की इससे फ्रॉस्टिंग का स्वाद सही बनता है।
-
पनीर को हाथ से तोड़लें।
-
पनीर, हंग कर्ड, शक्कर, मक्ख़न और वैनिला एस्सेंस एक मिक्सी के जार में लें।
-
पल्स मोड में कुछ पल ऑन करें।
-
पल्स मोड में इसी प्रकार कुछ क्षण ऑन करें। ऐसा तब तक करें जब तक एक स्मूथ पेस्ट न बन जाये।
-
मिक्सी का ग्राइंड बटन न ऑन करें, क्यों की जार गरम हो सकता है और इससे पनीर से तेल चला जा सकता है।
-
बाउल में निकाल लें और फ्रिज में पूरी तरह ठंडा करें।
-
अगर चीज़केक या कैरट केक के लिए चाहिए , तो आप सीधे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
अगर रेड वेलवेट केक के लिए चाहिए तो इसमें उतनी ही मात्रा व्हिप्पड क्रीम मिलालें।