This post is also available in:
English

खमण ढोकला
खमण ढोकला गुजरात की मशहूर डिश है परन्तु यह पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया है। हर स्ट्रीट फ़ूड की तरह यह बहुत स्वाद है और बनाने में भी बेहद आसान है। ढोकले का खट्टा मीठा स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है और इसके साथ में करारे स्नैक्स जैसे कचोरी और समोसे बहुत ही अच्छे लगते हैं।
Ingredients
Khaman batter
- 100 ग्राम बेसन
- 1 चम्मच रवा
- ¼ कप दहीं गाढ़ा
- 1 कप पानी
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
- 1 चम्मच निम्बुं रस
- 1 हरी मिर्च पिसी हुयी
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
खमण तड़का
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 12 ताजा करी पत्तियां
- 1 चम्मच हरे धनिया पत्तियां कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर और बीच में चीरी हुयी
- 1 चम्मच सरसों के बीज
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच तिल के बीज
- 1 चम्मच चीनी
- ⅓ कप पानी
- 3 चम्मच तेल
Instructions
-
एक कटोरे में बेसन, रवा, नमक, नीम्बू रस, दहीं, और ¾ कप पानी को मिला लें।
-
मिश्रण को फेंट कर इडली के तरह एक स्मूथ बैटर बना लें। अगर ज़रुरत पढ़े तो और पानी मिला लें। फिर साइड पर 20 मिनट के लिए रख दें।
-
उतनी देर, स्टीमर में 3 से 4 कप पानी डालकर तेज़ लौ पर पानी को उबाल लें।
-
7 इंच के केक तीन को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें।
-
अब बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर तुरंत फैंट लें। बैटर में बबल्स बनने शुरू हो जायेंगें।
-
बैटर को त्यार किये हुए केक तीन में उडेल दें। बैटर सिर्फ ½ iइंच तक ही भरें।
-
टिन को स्टीमर में रख दें। ढक दें और लौ को मध्यम कर दें।
-
10 से 12 मिनट के लिए स्टीम करें। ढक्कन खोल कर टूथपिक डालकर देख लें कि ढोकला पका है कि नहीं।
-
अगर टूथपिक साफ़ निकलता है तो इसका मतलब ढोकला पक गया है। लौ को बंद कर दें। टिन को निकाल लें और उसको ठंडा होने दें।
-
तड़का त्यार करने के लिए, एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम कर लें। लौ को धीमी रखें।
-
सरसों के बीज, जीरा, और तिल डाल दें। जब वह भुन जाएँ तो हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, और करी पत्ता डाल दें।
-
जब करी पत्ता पक जाए तो लगभग ⅓ कप पानी और चीनी डाल दें। उबाल लें।
-
लौ को बंद कर दें और उसको त्यार किये हुए ढोकला पर उंडेल दें। कटी हुयी हरी धनिया के साथ गार्निश कर दें।
-
ढोकला को टुकड़ों में काट लें। तीखी धनिया पत्ता की चटनी के साथ परोसें।