This post is also available in:
English
यह रेसिपी सबसे लोकप्रिय पंजाबी पकवान में से एक है। यह बहुत ही ज़ायकेदार व्यंजन है। यह डिश गार्लिक नान या रूमाली रोटी के साथ स्वाद लगती है।

कढ़ाई पनीर रेसिपी
Prep Time 15 minutes
Cook Time 12 minutes
Total Time 27 minutes
Servings 4
Ingredients
- पनीर 200 ग्राम
- टमाटर 5 मध्यम आकार
- नमक स्वाद अनुसार
- प्याज आधा कप (क्यूब्स)
- शिमला मिर्च आधा कप (क्यूब्स)
- जीरा 1 छोटी चम्मच
- सूखा धनिया 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्ची 1
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
- तेल 2 छोटी चम्मच
ड्राई रोस्टिंग के लिए
- लाल मिर्च 2
- सूखा धनिया 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च ½ छोटी चम्मच
- जीरा 1छोटी चम्मच
- सौंफ 1 छोटी चम्मच
Instructions
-
ऊपर बताई गयी सामग्री को धीमी लौ पर ड्राई रोस्ट करें।
-
पीसकर पाउडर बना लें।
-
टमाटर को बारीक बारीक काट लें।
-
एक नॉन स्टिक पैन में तेल को गरम करें। फिर उसमें जीरा भून लें।
-
सूखा धनिया दाल कर थोड़ी देर के लिए और भूनें।
-
फिर उसमें पूरी लाल मिर्च को भी हल्का सा भून लें।
-
अब उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर दाल कर धीमी लौ पर 6 से 7 मिनट तक पका लें।
-
अब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच पिसा हुआ मसाला और नमक डाल दें।
-
कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर आधे मिनट के लिए पका लें।
-
ध्यान रहे कि उसको ज़्यादा न पकाये, प्याज और शिमला मिर्च को आधा पका रखें।
-
अब पनीर के टुकड़े पैन में डाल दें और ऊपर से गरम मसाला डाल दें।
-
धीरे से चलाएं।
-
लौ को बंद कर दें और ऊपर से थोड़ी कसूरी मेथी डाल दें।
-
मिनट बाद परोसें।
-
सुझाव - नान, बटर नान, रोटी, और परांठा के साथ परोसे।