This post is also available in:
English

कलाकन्द
कलाकन्द, राजस्थान का मशहूर मीठा है जो दूध, शक्कर और इलाइची पाउडर के अद्भुत खुशबू से बनता है। दूध के एक भाग को रबड़ी जैसे बनाया जाता है और दुसरे भाग का छेना बनाया जाता है। इसे बनाने में काफी समय और मेहनत लगता है, पर अंत परिणाम लाजवाब होता है।
Ingredients
- १ लीटर मलाई वाला दूध
- ८० ग्राम शक्कर
- १/४ टेबलस्पून इलाइची पाउडर
- १ निम्बू का रस
- १ टेबलस्पून पिस्ता बारीक़ कटे हुए या पीसे हुए
Instructions
-
३ X ३ का केक का टिन लें और उसके अंदर तेल पोतड़े।
-
२ कड़ाई में सामान रूप से दूध को डालें।
-
एक कड़ाई में १/२ लीटर दूध को धीमी आंच पर उबालें।
-
दूध जब उबाल जाये तो गैस बंद करके उसमे १ गिलास पानी मिलाएं ताकि वह ठंडा हो जाये।
-
अभी, थोड़ा थोड़ा नींबू रस (१ टेबलस्पून) मिलाएं।
-
हलके से मिलालें।
-
दूध में अब छैना बनने लगेगा।
-
जब छैना पूरी तरह से ऊपर तैरने लगे तो नींबू रस मिलाना बंद करदें।
-
एक मलमल के कपडे में निकाल लें और हलके से निचोड़लें।
-
इस पनीर को अलग रखें।
-
अब दुसरे कड़ाई में बचा हुआ १/२ लीटर दूध लें और धीमी आंच पर गरम करें।
-
हिलाते रहें ताकि कड़ाई को चिपक न जाये।
-
दूध को आधा होने तक पकाएं ताकि वह रबड़ी जैसे बन जाए।
-
शक्कर,इलाइची पाउडर और पनीर को मिलाएं।
-
लगातार हिलाते रहें जब तक मिश्रण कड़ाई से अलग न हो जाय ।
-
इसे १०-१२ मिनट लग सकते हैं।
-
इस मिश्रण को केक के टिन में डालदें और बटर चाकू से ऊपर से एक समान करदें।
-
पीसे हुए पिस्ता या बारीक़ कटे बादाम या चांदी के वरक से सजाएँ।
-
ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में १ घंटे के लिए रख दें।
-
एक घंटे बाद इसे टुकड़ों में काट लें और परोसें।
-
दूध से बने मिठाई सिर्फ एक दिन तक अच्छे रहते है।