This post is also available in:
English

मूंग दाल ढोकला
ढोकला गुजरात का मशहूर स्नैक है जिसे सुबह के नाश्ते में भी खाया जाता है। ढोकला कई तरह का होता है - चावल आटा ढोकला, बेसन ढोकला, रवा ढोकला, ओट्स ढोकला और मूंग दाल ढोकला। मूंग दाल ढोकला खंखरा होने के कारण बहुत स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी हैल्थी है। इसे पार्टी स्नैक भी बना सकते है।
Ingredients
- १२५ ग्राम पिली मूंग दाल धोकर, ५ घंटे पानी में सोखा हुआ
- २० ग्राम बेसन
- ३० ग्राम गाढ़ा दही
- १ इंच अदरक
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- १ टीस्पून इनो फ्रूट साल्ट
- १ चुटकी हींग
- १५ कड़ी पत्ते
- १ टेबलस्पून सफ़ेद तिल
- १ टीस्पून राइ
- १ टेबलस्पून तेल
- १ टीस्पून शक्कर
- १५ धनिया पत्ते बारीक़ कटे हुए
- पानी आवश्यकता अनुसार
- नमक स्वाद आसार
Instructions
-
दाल से पानी निकालें और मिक्सी जार में डाल लें।
-
अदरक का टुकड़ा और १ हरी मिर्च डालें।
-
बिना पानी मिलाये मिक्सी में पीस लें। अगर मुश्किल हो रहा है तो १ टेबलस्पून पानी मिलाकर पीसलें।
-
एक बर्तन में निकालें।
-
बेसन, दही, नमक लाल मिर्च पाउडर, शक्कर और हल्दी मिलादें।
-
अच्छे से फेंटलें ताकि इडली के आटे जैसा बन जाये। बिलकुल थोड़ा पानी मिलाएं और फेंटे।
-
स्टीमर को धीमी आंच पर गरम करें। पानी डालदें।
-
पानी को उबल ने दें।
-
७ इंच के केक टिन को तेल से पोते।
-
ढोकला आटा में एनो मिलाये और जोर से फेंटे।
-
आटा ऊपर आने लगेगा।
-
इसे टिन में डालदें और स्टीमर के रिंग में रख दें।
-
तेज़ आँच पर पकाएं।
-
स्टीमर को ढक कर १०-१२ मिनट स्टीम करें।
-
ढोकला पक गया या नहीं देखने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करें। और अगर पक गया है तो निकाल लें।
-
तड़के के लिए तेल को एक कड़ाई में गरम करें।
-
टिल, राइ, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डाल दें।
-
जब फूटने लगे तो गैस बंद करदें।
-
हींग मिलाकर इस तड़के को ढोकला के ऊपर डाल दें।
-
धनिया पत्तों से सजाएँ।
-
टुकड़ों में काट लें और पुदीना चटनी के साथ गरम परोसें।
Recipe Notes
Adding the sugar is optional