This post is also available in:
English

ओट्स इडली
भारतीय खाने में इडली एक स्वास्थ्यप्रद नाश्ता/स्नैक है। इसे बनाने के लिए चावल और दाल को सोखना, पीसना और रात भर किण्वन करना पड़ता है। पर आज कल कई इंस्टेंट रेसिपी भी हैं जो बनाने में आसान और स्वस्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। ओट्स इडली एक ऐसा इडली है जिससे ताकत और कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मिलता है। इसका स्वाद भी अच्छा है। अगर आप इसे और भी पौषिक बनाना चाहते हैं तो अपने मनपसंद सब्ज़ियां भी डाल सकते हैं।
Ingredients
- १०० ग्राम इंस्टेंट ओट्स ड्राई रोस्ट और पिसा हुआ
- ५० ग्राम रवा
- ७५ ग्राम दही
- १ टीस्पून एनो फ्रूट साल्ट
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
- २ हरी मिर्च बारीक़ कटे हुए
- १ छोटा गाजर कटे और उबले हुए
- १ टेबलस्पून मटर उबले हुए
- १ टेबलस्पून धनिया पत्ते बारीक़ कटे हुए
चौंक के लिए
- १ टेबलस्पून चना दाल
- १ टेबलस्पून उरद दाल
- १ टीस्पून राइ
- १२ कड़ी पत्ते
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- तेल आवश्यकता अनुसार
Instructions
-
दही को एक बाउल में अच्छे से फेंट लें।
-
नमक, ओट्स और रवा मिलादें।
-
पानी मिलाएं ताकि ज़्यादा गाढ़ा या ज़्यादा पतला ना हो।
-
१५ मिनट तक छोड़ दें।
-
मिश्रण थोड़ा सूखा हो जायेगा क्यों की ओट्स और रवा पानी सोखलेंगे।
-
और थोड़ा पानी मिलाएं।
-
अब इसमें गाजर, मटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ते मिलादें।
-
चौंक के लिए एक छोटे कड़ाई में २ टेबलस्पून तेल गरम करें।
-
चना दाल और उरद दाल डालदें।
-
इन्हे फ्राई होने दें जब तक यह कुरकुरे न हो जाये।
-
अब इसमें जल्दी से राइ, हल्दी और कड़ी पत्ता डालदें।
-
जब राइ फूटने लगे तो गैस बंद करदें।
-
इस चौंक को इडली के आटे में डालदें और अच्छे से फेंट लें।
-
इडली स्टीमर में एक गिलास पानी भर दें और तेज़ आंच पर रख दें।
-
इडली प्लेट्स में थोड़ा सा तेल पोत दें।
-
इडली के आटे में एनो फ्रूट साल्ट मिलादें और फेंट लें।
-
इडली प्लेट में इडली का आटा डालदें।
-
१०-१२ मिनट तक स्टीम करें। जब पक जाये तो निकाल दें।
-
थोड़ी देर इडली को ठंडा होने दें और फिर प्लेट से निकाल लें।
-
इडली पहले बहुत नरम होंगे पर थोड़े समय में कड़क बन जायेंगे।
-
नारियल चटनी के साथ परोसें।
Recipe Notes
Add more vegetables of choice.