This post is also available in:
English

ओट्स उत्तपम
हमारे रोज़ के न्यूट्रिशन आवश्यकताओं जैसे प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फाइबर के लिए ओट्स सबसे श्रेष्ठ है। ओट्स खाने से हमारा पेट भर जाता है और काफी समय तक भूक नहीं लगती। ओट्स उत्तपम एक आसान और जल्दी बनने वाले नाश्ता/स्नैक्स में से एक है। सब्ज़ियां मिलाने से यह और भी हैल्थी बन जाता है। इस में कसा हुआ गाजर, कटे हुए शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, पनीर या चीज़ इत्यादि डालने से यह बहुत ही स्वादिष्ट बन जाता है।
Ingredients
- १०० ग्राम ओट्स
- ३० ग्राम रवा
- ८० ग्राम दही फेंटा हुआ
- २ मध्यम प्याज़ पतले कटे हुए
- १ छोटा टमाटर बीज निकाले हुए
- २ हरी मिर्च बारीक़ कटे हुए
- २ ` टेबलस्पून धनिया पत्ते बारीक़ कटे हुए
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
- ३० एम्.एल तेल
Instructions
-
ओट्स को नॉनस्टिक कड़ाई में धीमी आँच पर ड्राई रोस्ट करें।
-
बीच बीच में हिलाते रहें ताकि हर तरफ से वे पक जाए।
-
कड़ाई से निकाल लें और ठंडा करें।
-
आधा मात्रा ओट्स मिक्सी में पीस लें ताकि व् पाउडर बन जाये।
-
उसी तरह बाकी के ओट्स को भी पीसलें।
-
एक बाउल में ओट्स पाउडर, रवा और दही को मिलालें।
-
थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से मिश्रण को फेंट लें ताकि कोई गांठ न रह जाये।
-
इडली के आटे से थोड़ा पतला होना चाहिए पर दोसे के आटे से ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
-
१५ मिनट तक इस मिश्रण को अलग रख दीजिये।
-
ओट्स और रवा दोनों पानी सोखलेते है- तो आप, और पानी मिला सकते हैं।
-
नमक और लाल मिर्च मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
-
नॉनस्टिक तवा को धीमी आँच पर गरम करें।
-
२-३ टेबलस्पून ओट्स आटा, तवे के बीच में डालें।
-
करछुल से आटे को गोल आकर में फैलाएं।
-
एक टीस्पून तेल उत्तपम के ऊपर और पक्षों में डालें।
-
एक मिनट तक पकने दें।
-
अब कटे हुए प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ते, उत्तपम के ऊपर डालदें ।
-
फिर थोड़ा सा तेल डालें।
-
जब उत्तपम का निचला भाग पक जाये और सुनहरा भूरा रंग आजाये, तब उसे उल्टा करें।
-
अब इस भाग को ५ मिनट तक पकने दें और फिर प्लेट में निकाल लें।
-
नारियल की चटनी के साथ परोसें।
Recipe Notes
Add any vegetable toppings of choice.