This post is also available in:
English

समोसा
गरम गरम तीखे समोसे देख कर सब के मुँह में पानी आ जाता है। समोसा के बिना पार्टी, शादी, त्यौहार, बच्चो की जन्मदिन पार्टी इत्यादि अधूरी मानी जाती है। समोसा हमारे देश का सब से पसंदीदा स्नैक है। इसकी भरावट अपने पसंद और स्वस्थ अनुसार बना सकते है, परन्तु ज्यादातर इसमें तीखी आलू और मटर का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है। कई मसाले और सामग्री भी डाले जाते हैं जिससे यह और भी मज़ेदार हो जाता है।
Ingredients
भरावट के लिए
- २ मध्यम आकर आलू उबले और कटे हुए
- २ टेबलस्पून मटर उबले हुए
- १ टीस्पून अदरक कसा हुआ
- १ टेबलस्पून हरी मिर्च कटे हुए
- १ चुटकी हींग
- १/४ टीस्पून अमचूर पाउडर
- १ टीस्पून ज़ीरा
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १/२ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- १/२ टीस्पून धनिया पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- १ टेबलस्पून तेल
समोसा के लिए
- १०० ग्राम मैदा
- १ टेबलस्पून तेल
- गुनगुना पानी आवश्यकता अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
- १/४ टीस्पून अजवाइन
Instructions
-
भागवट के लिए,कड़ाई में १ टेबलस्पून तेल गरम करें।
-
जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें।
-
फ्राई करें।
-
आलू के टुकड़े और मटर डालदें।
-
ढक कर नरम होने तक पकने दें।
-
नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर मिलादें।
-
अच्छे से मिलादें और चमचा से आलू को मैश करें।
-
धनिया पत्ते डालकर सजाएँ।
-
गैस बंद कर दें और भागवट को ठंडा होने दें।
-
मैदा, नमक और अजवाइन एक बाउल में लें।
-
१ टेबलस्पून तेल डालें और हलके हाथों से मिलाएं।
-
थोड़ा थोड़ा पानी मिलाएं और आटे को सख्त बनायें।
-
गीले मलमल के कपडे से ढक कर १/२ घंटे के लिए रहने दें।
-
आटे के छोटे गोले बनालें।
-
एक गोला लें और रोटी की तरह बेलें।
-
रोटी ज़्यादा पतला या ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए।
-
तेज़ चाकू से २ त्रिकोण बनायें।
-
एक त्रिकोण लें और उसके कोनो को गीला करके एक के ऊपर एक रख कर शंकु बनायें।
-
आलू मिश्रण को इस के अंदर भर दें।
-
नीचे का भाग बंद करदें।
-
सारे समोसों को इस प्रकार तैयार करलें।
-
कड़ाई में ३ कप तेल, धीमी आंच पर गरम करें।
-
एक साथ २ या ३ समोसा डालदें। इन्हे धीमी आंच पर फ्राई करें ताकि यह अच्छे से पक जाएँ और कुरकुरे भी रहें।
-
सुनहरा भूरा रंग आने तक फ्राई करें, फिर अधिक तेल निकालने के लिए छलनी पर रखदें।
-
चटनी या सॉस के साथ गरम परोसें।