This post is also available in:
English

सिंधी दाल पकवान
सिंधी खाना आज बहुत विकसित हुआ है जैसे हर प्रान्त के भोजन हुए हैं। सिंधी दाल पकवान एक लोकप्रिय नाश्ता है। पकवान कुरकुरे होते है और कई दिन तक ख़राब नहीं होते। इसलिए इसे यात्रा करते समय लिया जाता है। दाल - चना दाल या पिली मूंग दाल या हरा साबुत मूंग से बनाया जा सकता है। तीनो दालों को मिलाकर भी बनाया जाता है।
Ingredients
पकवान के लिए
- १२० ग्राम मैदा
- १२० ग्राम गेहूं का आटा
- १/४ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- २० म.ल तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- १ टीस्पून जीरा
- पानी आवश्यकता अनुसार
- २०० म.ल तेल पकवान को तलने के लिए
दाल के लिए
- २०० ग्राम हरे मूंग धोकर १ घंटे पानी में सोखे
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
तड़के के लिए
- १ टीस्पून ज़ीरा
- २ टेबलस्पून तेल
- १/२ टीस्पून काली मिर्च पाउडर (to sprinkle)
- १/२ टीस्पून अमचूर पाउडर
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
Instructions
-
पकवान बनाने के लिए मैदा, गेहूं नमक, काली मिर्च पाउडर और ज़ीरा को एक बर्तन में लें।
-
उसमे में तेल हलके हाथों से मिलाएं ताकि वे ब्रेडक्रम्ब्स जैसे दिखें।
-
थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते जाये और आटा गूंदे ताकि आटा न ज्यादा नरम हो और न सख्त हो।
-
ढक कर १/२ घंटे के लिए रख दें।
-
दाल बनाने के लिए कुकर में दाल, ३ गिलास पानी, नमक, १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलादें।
-
तेज आंच पर ३ सीटी आने तक पकाएं।
-
प्रेशर अपने आप छूटने दें।
-
दाल को अच्छे से फेंट लें।
-
अपने पसंद अनुसार और पानी मिला सकते हैं। दाल मध्यम संगती कि होनी चाहिए ।
-
दाल को बाउल में निकाल लें।
-
गुंदे हुए आटे के छोटे गोले बनालें।
-
चपाती जैसा बेलें और अंत में कांटे से कई छेद बनादें।
-
कड़ाई को धीमी आंच पर गरम करें।
-
तेल डालें और गरम होने दें।
-
एक पकवान डालें और धीमे से मध्यम आंच पर कुरकुरा और दोनों तरफ सुनहरा भूरा रंग आने तक पकाएं।
-
-
चमचा से पकवान को ऊपर से दबाएं।
-
पकवान को धीमी आंच पर ही फ्राई करे, तब कुरकुरा बनेगा।
-
अगर तेल ठंडा हो जाये तो मध्यम आंच पर रखें और फिर से पकवान डालते समय आंच धीमी करदें।
-
सारे पकवान इसी प्रकार फ्राई करें।
-
दाल के तड़के के लिए २ टेबलस्पून तेल, एक कड़ाई में लें।
-
ज़ीरा मिलाएं और उन्हें फूटने दें।
-
गैस बंद करदें और दाल के ऊपर इस तड़के को डाल दें।
-
काली मिर्च पाउडर, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर, दाल के ऊपर छिड़क दें।
-
दाल और पकवान के साथ तीखा पुदीना-इमली चटनी और कटे हुए प्याज रखें और परोसें।
-
अगर पुरे दाल को परोसना मुश्किल हो रहा है तो अलग से छोटे कटोरी में निकल कर उसमे थोड़ा सा तड़का और मसाले छिडके और परोसें।
Recipe Notes
Often times the Pakwans are prepared beforehand and served with freshly made piping hot dal.