This post is also available in:
English
सोया चंक्स करी एक ग्रेवी वाली इंडियन रेसिपी है। इसको रोटी या चावल के साथ परोसते हैं। सोया चंक्स में बहुत मात्रा में प्रोटीन होता है और यह वेजीटेरियन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है।
सोया चंक को नरम करने के लिए उनको पानी में भिगो ले। सोया को भिगोते समय आप उसमें नमक और नीम्बू भी डाल सकते हैं; यह मरीनेशन का काम करेगा और स्वाद अंदर तक रस जायेगा।
टमाटर डालने से पहला सोया चंक्स को करी में डाल लें (ध्यान रखे की चंक्स में से अच्छे से पानी निचोड़ लें) इससे सोया चंक्स अच्छे से फ्राई हो जायेंगे।
अगर आपको आलू पसंद नहीं है (या आप डाइट पर हैं :)) तो आप आलू के बिना करी बना सकते है। करी को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी ले कर पका लें।

सोया चंक्स करी
Prep Time 2 hours
Cook Time 20 minutes
Total Time 2 hours 20 minutes
Servings 4 servings
Ingredients
- सोया चंक 1 कप
- आलू 2
- प्याज 2
- टमाटर 2
- हरी मिर्च 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चमच
- गरम मसाला पाउडर 1 चमच
- लाल मिर्च 1 चमच
- हल्दी ¼ चमच
- सब्जी मसाला ½ चमच
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया गार्निश के लिए
- तेल 2 चमच
- पानी ज़रुरत अनुसार
Instructions
-
पैन में 4 गिलास पानी उबाल लें और उसमें सोया चंक्स भिगो दें।
-
एक मिनट तक उबालें और लौ को बंद करके पैन को ढक्क कर रख दें। सोया चंक्स को 2 घंटे तक भिगोये।
-
प्याज को बारीक बारीक काट लें और टमाटर को टुकड़ों में काट लें।
-
हरी मिर्च को चोप कर लें और आलू को काट लें।
-
सोया चंक्स को पानी में से निकाल कर अच्छे से निचोड़ लें। खुल्ले पानी में 3 से 4 बारी दो लें। हर बारी धोने के बाद पानी को अच्छे से निचोड़ लें।
-
प्रेशर कुकर को धीमी लौ पर रख कर 2 चमच तेल डाल लें।
-
पैन में प्याज डाल कर नरम पढ़ने तक सॉते कर लें।
-
सोया चंक्स डाल कर फ्राई कर लें। फ्राई करते समय हिलाते रहे जब तक चंक्स का रंग न बदल जाए।
-
टमाटर डाल कर कुकर को ढक्क दें। टमाटर को पका कर नरम पढ़ने दें। बीच बीच में करी हिलाते रहे ताकि टमाटर नीचे लग कर जल न जाए।
-
हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर एक मिनट के लिए पका लें।
-
नमक, लाल मिर्च, सब्जी मसाला, गरम मसाला पाउडर, और हल्दी डाल दें।
-
१ गिलास पानी डाल कर ढक कर धीमी लौ पर पकाएं।
-
आलू डालकर अच्छे से मिलकर पका लें।
-
२ से ४ कप पानी डाल कर ढक कर तेज़ लौ पर ३ सीटी बजाएं।
-
लौ को धीमे कर के 1 या 2 सीटी बजवायें ताकि आलू अच्छे से पाक जाएं।
-
लौ को बंद कर दें और प्रेशर को अपने आप निकलने दें।
-
अंत में हरे धनिये के साथ गार्निश कर दें।