This post is also available in:
English

वेज कोलस्लॉ सैंडविच
कोलस्लॉ शब्द, नेदरलॅंड्स से है। कोल का मतलब पत्ता गोभी है। यूरोप में कोलस्लॉ सलाद कई प्रकार के हैं जिसे स्टफ किया जाता है सैंडविच बनाने के लिए। मगर हर कोलस्लॉ सलाद में पत्ता गोबी ज़रूरी है। इसके साथ कई सब्ज़ियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मटर, कॉर्न भी होते है। परंपरागत कोलस्लॉ सलाद में विनेगर डाला जाता था ताकि वह ज़्यादा दिन रह सके। पर आज कल मेयोनीज़ डाला जाता है। नींबू रास से खट्टापन और थोड़ा सा शक्कर डालने से मीठा हो जाता है। यह आप अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं।
Ingredients
- ६० ग्राम पत्ता गोबी
- ४० ग्राम गाजर
- ३० ग्राम शिमला मिर्च
- १० ग्राम प्याज़
- १ टेबलस्पून धनिया पत्ते
- २५ ग्राम मेयोनीज़
- नमक स्वाद अनुसार
- १/२ टीस्पून नींबू रास
- १/२ टीस्पून शक्कर
- १/४ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- १/४ टीस्पून ऑरेगैनो ( ऐच्छिक)
- १ टेबलस्पून मक्ख़न
- १० ब्रेड स्लाइस
Instructions
-
पत्ता गोभी, गाजर, प्याज़ और धनिया पत्तों को अच्छे से धो लें
-
चॉपर या फ़ूड प्रोसेसर में इन्हे काट ले।
-
या तेज़ चाकू से बारीक़ काट लें।
-
इन कटे सब्ज़ियों को एक बाउल में लें।
-
मेयोनीज़ और नमक, काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो,शक्कर और नीम्बू रस मिलादें।
-
अच्छे से मिलाले।
-
सैंडविच के लिया ब्रेड स्लाइस के अंदर के भाग पर मक्ख़न लगाएं।
-
१ टेबलस्पून कोलस्लॉ सलाद इन ब्रेड स्लाइस पर रखें और स्प्रेड करें।
-
दूसरा ब्रेड स्लाइस इसके ऊपर रखें और हलके से दबाएं।
-
त्रिकोण या चौकोर आकर में काट लें।
-
सारे सैंडविच इसी प्रकार बनायें और तुरंत परोसें।
-
आप चाहें तो मटर, कॉर्न ,चीज़ भी मिला सकते हैं।