This post is also available in:
English

वेज नरगिसी कोफ्ता करी
नरगिसी कोफ्ता एक मशहूर मुग़लई डिश है जिसमे अण्डों को उबाल कर उसको मॉस से ढक कर डीप फ्राई किया जाता है। फिर उसे मलाई से बने ग्रेवी में परोसा जाता है। वेज नरगिसी कोफ्ता करी में आलू और पनीर का इस्तेमाल किया जाता है।
Ingredients
कोफ्ता बनाने के लिए
- ५० ग्राम पनीर (कसा हुआ )
- १ बड़ा आलू (उबला और कसा हुआ)
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- २० ग्राम कॉर्न फ्लौर
- २० ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स (टोस्ट किया हुआ )
पतला मसाला के लिए
- १० ग्राम कॉर्न फ्लौर
- १० ग्राम मक्के का आटा
- १ टीस्पून तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- ४० एम्. एल पानी
ग्रेवी के लिए
- २ प्याज़ उबले और पीसे हुए
- २ मध्यम आकार टमाटर उबले और पीसे हुए
- २ हरी मिर्च बारीक़ कटे हुए (बीज निकालकर )
- १ टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- ८ काजू
- १ टेबलस्पून खस खस
- १ टेबलस्पून ख़रबूज़े बीज
- ३० एम्.एल दूध
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
- १/२ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- ५ लौंग
- ५ काली मिर्च
- १ दालचीनी
- नमक स्वाद अनुसार
- १ टेबलस्पून मलाई
सजावट के लिए
- १ टीस्पून धनिया पत्ते बारीक़ कटे हुए
- तेल आवश्यकता अनुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
Instructions
-
दूध को हलका गरम करें और काजू,खस खस और खरबूज़े बीज इसमें कम से कम ३० मिनट तक सोखले।
-
अच्छे से पीसकर अलग रखें।
-
पतला मसाला के सामग्री मिलालें - कॉर्न फ्लौर, मक्के का आटा, तेल, नमक और पानी।
-
अच्छे से फेंट लें और अलग रखें।
-
कोफ्ता के भागवट के लिए, कसा हुआ पनीर और थोड़ा नमक ले लें।
-
१/४ टीस्पून हल्दी पाउडर और १ भरा हुआ कोर्न्फ्लौर मिलालें।
-
अच्छे से मिलाकर छोटे समान आकार के गोले बनालें।
-
कोफ्ते के बाहरी आवरण के लिए कसा हुआ आलू और थोड़ा नमक लें।
-
एक भरा टीस्पून कोर्न्फ्लौर मिलादें।
-
इसके बड़े गोले बनालें (नींबू के आकार से बड़े )
-
इसके बीच में गढ़ा बनायें और पनीर के गोले रखदें।
-
आलू मिश्रण से अच्छे से बंद करलें और गोला बनालें।
-
अब हलके से अंडे के आकार में बेल लें।
-
सारे कोफ्ते इसी प्रकार तैयार करलें।
-
कड़ाई में २ कप तेल, मध्यम आंच पर गरम करें।
-
हर कोफ्ते को पतले मसाले में डुबोकर, ब्रेड क्रुम्ब्स से पोत दें। .
-
२-३ कोफ्ते एक साथ गरम तेल में डालदे और डीप फ्राई करें जब तक सुनहरा भूरा रंग न आजाये।
-
सारे कोफ्ते इसी प्रकार फ्राई करलें।
-
ग्रेवी बनाने तक इसे अलग रखें।
-
ग्रेवी बनाने के लिए एक कड़ाई को धीमी आंच पर गरम करें।
-
२ टेबलस्पून तेल डालदें।
-
लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और अदरक लहसुन पेस्ट डालदें।
-
अदरक - लहसुन पेस्ट का कच्चा गंध जाने तक पकाएं।
-
प्याज़ पेस्ट और कटे हुए हरी मिर्च डालदें।
-
रंग बदलने तक फ्राई करें।
-
अब टमाटर प्यूरी मिलादें।
-
टमाटर प्यूरी का रंग गहरा होने तक अच्छे से पक ने दें।
-
काजू पेस्ट मिलादें।
-
५ मिनट तक फ्राई करें।
-
नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर मिलादें।
-
जितना पानी चाहिए उतना डालकर , कड़ाई को ढक कर १० मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
-
अंत में ताज़ा मलाई डालकर गैस बंद करदें।
-
परोसने के लिए विशिषठ बाउल में ग्रेवी डालें और कोफ्ता मिलादें।
-
धनिया पत्तों से सजाएँ।
-
घी फुल्का या चावल के साथ परोसें।
Recipe Notes
Do not add the koftas to the gravy and boil as they might break.
Better to heat the gravy and add the koftas directly in the serving bowls.