This post is also available in:
English

वेज शामी कबाब
मुग़लई खाने में शामी कबाब, गोश्त और मसलों से बनता है। शाकाहारी शामी कबाब में गोश्त के बदले छोले, काली चना या सोया का इस्तेमाल होता है। यह बहुत ही मशहूर स्नैक है - ज्यादातर जहाँ मुघलई खाना खाया जाता है।
Ingredients
- १०० ग्राम काबुली चना (रात में सोखा हुआ )
- १ हरी मिर्च
- १ छोटा प्याज़ बारीक़ कटे हुए
- ४ लहसुन फली
- १ इंच अदरक
- १ टेबलस्पून ताज़े धनिया पत्ते बारीक़ कटे हुए
- १/२ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- १/२ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- २ ब्रेड (नम किये गए )
- २० ग्राम मैदा
- १० ग्राम कॉर्न फ्लौर
- ३ टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल आवश्यकता अनुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
Instructions
-
मैदा, कॉर्न फ्लौर और थोड़ा नमक, एक बाउल में लें।
-
पानी मिलकर इसे पतला बनादें। अलग रखें।
-
काबुली चना को कुकर में उबालें।
-
३ गिलास पानी और थोड़ा नमक मिलादें।
-
तेज़ आंच पर ४ सिटी आने तक पकाएं।
-
प्रेशर अपने आप छूटने दें।
-
छलनी में डालदें ताकि पानी निकल जाये।
-
इस पानी को आप दाल या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। .
-
सूखे हुए चने एक मिक्सी जार में लें।
-
अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
-
पल्स मोड में मिक्सी को ऑन करें। इससे पेस्ट नहीं बनता है।
-
एक प्लेट में निकाल लें।
-
प्याज़, लाल मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया पत्ते डालदें ।
-
सब को अच्छे से मिलालें।
-
ब्रेड से पानी निचोड़ लें और कबाब मिश्रण में मिलादें।
-
एक बार चक कर देखें और मसाला कम ज़्यादा लगे तो ठीक करलें।
-
एक सामान गोले बनालें और थोड़ा सा दबाएं।
-
तवे को धीमी आंच पर गरम करें।
-
गरम होने दें।
-
अब कबाब को मैदा मिश्रण में डुबोलें।
-
ब्रेड क्रम्ब्स से इन्हे पॉत दें।
-
इन कबाब को शैलो फ्राई करें ताकि दोनों तरफ से यह कुरकुरे बन जाये।
-
कबाब को पकाते समय, दोनों तरफ थोड़ा तेल डालें।
-
सारे कबाब इसी प्रकार बनायें और पुदीना चटनी, निम्बू रास और प्याज़ के साथ गरम परोसें।
Recipe Notes
Be careful about adding salt, as it is being added at various stages.