This post is also available in:
English

सेमिया उपमा
सेमिया उपमा एक आसान और जल्दी बन जाने वाली रेसिपी है। इसमें कई सब्ज़ियां डालकर बनाया जा सकता है। सेवईंया खीर आपने सुना होगा जो दूध और शक्कर से बनता है, सेमिया उपमा को एक बार बनाकर देखिये - आप इसे नाश्ते में बार बार बनाने लगेंगे।
Ingredients
- १ कप रोस्टेड वर्मिसेली २००ग्राम
- २ टेबलस्पून तेल
- १ टीस्पून राइ
- १ टीस्पून उरद दाल
- २ हरी मिर्च कटे हुए
- १ इंच अदरक कसा हुआ
- १ मध्यम आकर प्याज़ बारीक़ कटे हुए
- १ छोटा शिमला मिर्च बारीक़ कटा
- १० कड़ी पत्ते
- ३ कप पानी
- नमक स्वाद अनुसार
Instructions
-
कड़ाई में तेल गरम करें।
-
राइ और उरद दाल डालदें।
-
जब राइ फूटने लगे और उरद दाल भूरा रंग का बन जाये तब अदरक, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालदें।
-
अदरक का कच्चा गंध जाने तक फ्राई करें।
-
अब प्याज़ मिलादें और फ्राई करें। जब नरम हो जाये, शिमला मिर्च मिलादें। आप चाहे तो और भी सब्ज़ियां डाल सकते हैं जैसे गाजर, मटर इत्यादि।
-
सब्ज़ियां पक ने के बाद ३ कप पानी और नमक मिलादें।
-
मध्यम आंच पर पानी को उबल ने दें।
-
जब पानी उबल जाये उसमे रोस्टेड वर्मिसेली डालदें।
-
अच्छे से मिलालें।
-
ध्यान रहे की सेमिया कड़ाई को चिपक न जाये। इसलिए बार बार हिलाते रहें, जब तक सारा पानी न चला जाये ।
-
आप की सेमिया उपमा तैयार है। इसे आप नारियल चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Tired of making upma with rava, try this semiya upma for a change. It is very easy to prepare and is a hit with both kids and adults. Kids specially love it because it looks like noodles.